Dharm Astha - धर्म-आस्था

Comments · 42 Views

Vrindavan: वृंदावन के इस मंदिर की होली है बहुत अलग, जानें कैसी मनातें हैं भक्त यहां होली?

Vrindavan: वृंदावन के इस मंदिर की होली है बहुत अलग, जानें कैसी मनातें हैं भक्त यहां होली?

Vrindavan Iskon Mandir: होली का त्योहार अपने साथ रंग और उल्लास लेकर आता है। हिंदू धर्म में इस त्यौहार पर अलग ही उत्साह देखने को मिलती है। लोग सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को प्रेम के रंग में रंगने की कोशिश करते हैं। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली के दिन घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। मंदिरों में वृंदावन के इस मंदिर की होली बहुत फेमस है। अगर आप इस बार की होली कान्हा के साथ मनाना चाहते हैं तो वृंदावन के इस मंदिर में जरूर जाएं। यहां होली बहुत ही अलग अंदाज में खेली जाती है। एक बार कृष्ण रंग में रंगने के बाद आपका मन नहीं करेगा दोबारा वहां से वापस आने का।  

Also Read: Ayodhya: साउथ एक्टर राम चरण की पत्नी ने अयोध्या में नए अपोलो अस्पताल का किया उद्घाटन

वृंदावन का स्कॉन मंदिर 

अगर इस बार की होली रंगों के साथ-साथ भक्ति में लीन होकर मनाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्कॉन मंदिर में जरूर जाएं। यह मंदिर श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। यहां खास तरीके से होली मनाई जाती है। यहां पर होली से एक महीने पहले ही रंगों से लेकर रंग-बिरंगे फूलों और पंखुड़ियों की होली खेलनी शुरू हो जाती है।

श्रीकृष्ण, राधा रानी संग होली 

श्रीकृष्ण और राधा रानी के संग होली मनाने बड़ी तादाद में लोग यहां एकत्रि होते हैं। होली के खास मौके पर रोजाना यहां राधा-कृष्ण का आनोखा श्रृंगार किया जाता है। वहीं मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया जाता है। वह दृश्य देखने में बहुत ज्यादा मनमोहक लगता है। होली के दिन रंगों के साथ-साथ भाक्त भक्ति में भी लीन होती है। यहां ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की धुन पर लोग डांस करते हैं। इसके अलावा एक दूसरे को रंग लगाते हैं।

 

Comments